पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध संबंध छिपाने के लिए बहु ने करवाई थी सास की हत्या

अवैध संबंध छिपाने के लिए बहु ने करवाई थी सास की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव खेड़ी रायवाली में पुत्रवधू ने अपने अवैध संबंध छीपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करके शव कुएं में फेंकवा दिया। सास गुरमीत कौर पांच महीने से लापता थी, काफी छानबीन करने के बाद भी परिजनों को इस बारे में पता नहीं चल पा रहा था। चार दिन पहले विवाहिता के प्रेमी की मौत हुई तो मृतक के मोबाइल में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग से हत्या का खुलासा हुआ। परिजन पुलिस को साथ लेकर तारागढ़-किच्छाना मोड़ पर स्थित चौरोह के निकट एक सुखी कुई पर पहुंचे तो कुई में आरोपी महिला की सास का शव पराली के नीचे दबा मिला जो अब कंकाल हो चुका था। विवाहिता घर से फरार हो गई। आरोपी महिला की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और दो बच्चे हैं। राजौंद थाना पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू जस्सी, उसके मृतक प्रेमी प्रवीण व अन्य के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज किया है। रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ऐसे हुआ खुलासा : तीन दिन पहले महिला के प्रेमी प्रवीण की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई, परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाए बिना ही दाह संस्कार कर दिया। दम तोडऩे से पहले प्रवीन ने परिजनों को बताया था कि उसके मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग में गहरे राज हैं। पासवर्ड बताते हुए कहा कि मौत के बाद रिकॉर्डिंग सुन ले। परिजनों ने दाह संस्कार के बाद मोबाइल खंगाला तो कॉल रिकॉर्डिंग सुनकर हैरान रह गए। खुलासा हुआ कि प्रवीण गांव की ही महिला जस्सी से फोन पर बातचीत करता था। एक रिकॉर्डिंग में प्रवीण व जस्सी गुरमीत कौर का शव सुखी कुई में पड़ा होने के बारे में बात करते हैं। परिजन तुरंत मोबाइल को राजौंद थाना पुलिस के पास लेकर गए। मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस संबंधित कुई के पास गई और कंकाल का निकलवाया।

घर आने-जाने में बने अवैध संबंध

गांव खेड़ी रायवाली के अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई बलजीत की शादी जस्सी के साथ हुई थी। बलजीत सिंह और प्रवीण सरिये का जाल बनाने का काम करते हैं। एक साथ काम करने से प्रवीण का बलजीत सिंह के घर आना जाना बढ़ गया। बलजीत की मां प्रवीण के घर आने पर एतराज जताती थी और शक था कि प्रवीण का उसकी पुत्रवधू जस्सी के साथ अवैध संबंध हैं। पांच महीने पहले सास गुरमीत कौर घर से लापता हो गई। जिसका शव कुंए से मिला। पुलिस के अनुसार जस्सी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की और शव कुएं में फैंकवाकर उपर पराली डलवा दी।

रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी महिला जस्सी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा। एसआई रामफल, जांच अधिकारी थाना राजौंद

खबरें और भी हैं...