पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल दुकान में सेंधमारी के मामले में आरोपी काबू

मोबाइल दुकान में सेंधमारी के मामले में आरोपी काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकान में रात के समय सेंधमारी करते हुए मोबाइल फोन व अन्य सामान चुराने के मामले को सुलझाते हुए सीआईए-टू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से चार मोबाइल बरामद हुए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-टू प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम ने यूपी जिला बदायूं के गांव शाहनपर निवासी मुकेश हाल निवासी सेठान मोहल्ला को पुराने सिविल अस्पताल के नजदीक से काबू किया। अर्जुन नगर कैथल निवासी बहादुर धीमान ने 20 अक्टूबर 2017 को सिटी थाना में चोरी का केस दर्ज करवाया था। 19 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर कई मोबाइल चोरी कर लिए।

बैठक का पार्षद ने किया अवलोकन, साझा किए अनुभव

भास्कर न्यूज | कैथल

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखोली अड्डा कैथल में अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय में एसएमसी के सदस्यों ने हिस्सा लिया और पीटीएम बैठक का अवलोकन किया। विद्यालय में बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों की प्रगति के विषय में उनके अध्यापकों से जानकारी ली। पीटीएम में स्थानीय प्रतिनिधि के तौर पर रूष्ट रेखा सिंगला, प्रवीन सिंगला, एसएमसी के प्रधान राममेहर, रामलता मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...