कैथल | राजकीय हाई स्कूल सेगा में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बेस्ट वर्किंग पर जेबीटी टीचर राजबीर कुश को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्याध्यापक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों की रिपोर्ट दी गई। उन्होंने बताया कि स्कूल में क्लर्क, हाई स्कूल में मैथ व अंग्रेजी टीचर की भूमिका राजबीर कुश ने निभाई। इस के लिए उन्हें स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेश कुमार, सतनारायण, रोशन लाल, रामलाल शर्मा, राजीव कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।