कैथल | इंदिरा गांधी महिला कॉलेज कैथल की बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर की मीतू ने केयूके में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में छात्रा को बधाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या अनीता बंसल ने बताया कि सुरजीत कौर ने 13वां स्थान प्राप्त किया। बी.काम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मीतू ने 600 में से 509 यानी 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान व सुरजीत ने 600 में से 489 यानी 81-5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 13वां स्थान प्राप्त किया। मौके पर डिंपल गोयल, बिंदू शर्मा, नविता गुप्ता, ममता, हर्ष, मोनिका, रीतू, ईशा, दिव्या, प्रियंका बिंदलिश व महक उपस्थित रही।