कैथल | मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में जादू के बारे में बताया गया। मैजिक कंपनी के मैनेजर सतपाल व जादूगर सम्राट शिवा ने बताया कि जादू के खेलों में मंच पर आई लड़की को कबूतर, नागाीन बना देने के साथ-साथ उसके दो टूकड़े कर देना, सात फूट के आदमी को बोना बना देना और जादूगर शिवा द्वारा खूद को गायब कर देना खेल हैं। मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र अरोड़ा व स्कूल की प्रबंधक सरोज अरोड़ा ने जादूगर सम्राट शिवा को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया। मौके पर अध्यापक कुनाल अरोड़ा, सोनू वर्मा, प्रेरणा दूआ, पुनम अरोड़ा, डाॅ. श्याम साहनी, कृष्ण लाल कथूरिया, जगरूप ढुल मौजूद रहे।