कैथल | पतंजलि योगपीठ द्वारा हनुमान वाटिका में चल रहे योग शिविर में शहरवासी निरोग रहने के गुर सीख रहे हैं। शनिवार को शिविर का अनाज मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। जो योग से ही संभव है। हमें सुबह उठकर के अवश्य ही योग करना चाहिए। रविवार की शाम पांच बजे शिविर का दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा।