कैथल | राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय क्योड़क के प्रांगण में अध्यापक अभिभावक संघ की भूमिका को लेकर अभिभावक अध्यापक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के 963 बच्चों में से 846 बच्चे उपस्थित हुए और 781 छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने अध्यापकों के संपर्क में आकर उनसे अपने बच्चों की प्रगति की रिपोर्ट ली। विद्यालय प्राचार्य संदीप सिंह ने बताया कि स्कूल के स्टाफ ने अभिभावकों से बच्चों के काम-काज पर चर्चा की और उनकी रिपोर्ट ली। इस अवसर पर डॉ. विजय चावला ,डॉ. प्रद्युम्न भल्ला,रामेश्वर दास ,अरुण बहुत, सुश्री वंदना, सुमन मलिक, अनीता ,दीक्षा, किरणदीप मौजूद रही।