कैथल | एडीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र को पॉलीथिन एवं प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं। सभी गांवों से अब तक 2 हजार 428 किलोग्राम कचरा एकत्रित करके कबाड़ी तक पहुंचाया गया है। पार्थ गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्वयं सेवकों के सहयोग से पॉलीथिन एवं प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया है। इसे सरपंचों के सहयोग से खंड मुख्यालयों पर एकत्रित करने के बाद जिला मुख्यालयों पर कबाड़ी को भेजा गया है। अब तक कैथल खंड से 700 किलोग्राम, सीवन खंड से एक हजार 10 किलोग्राम, कलायत खंड से 445 किलोग्राम, गुहला खंड से 173 किलोग्राम, पूंडरी व ढांड खंड से 100 किलोग्राम पॉलीथिन व प्लास्टिक कचरा एकत्रित करवाकर कबाड़ी को भेजा गया है।