कैथल | गांव रामगढ़ पांडवा में दो पक्षों के बीच गली को लेकर चल रहे विवाद में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। महिला की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल सुजान सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका गली को लेकर विवाद है। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते गुरुवार को शीशपाल, राममेहर, अंकुश व देबड़ ने गंडासी व ईंटों से उन हमला कर दिया। जिसमें खजान, चंद्रपति, ईदो व पप्पू घायल हो गए।