कैथल | पवनार पब्लिक स्कूल के प्रागंण में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण रक्षा, हमारी संस्कृति, राष्ट्र भाषा हिंदी, सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा रोचक विषयों पर कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों ने अपने जवाब दिए। प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा से सिमरन, एंजल, तमन्ना तीसरी कक्षा से अंकित, मोहित, मयंक, चौथी से तनुज, आयुष, शुभम तथा पांचवी कक्षा से मुस्कान, प्रीति व परमजोत की टीमें विजयी रहीं। प्राचार्य महोदय जोगिंद्र सिंह ढुल ने सभी बच्चों व अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मैनेजर राज, शशि, नरेश, ज्योति, संगीता, पायल, गीता, साक्षी, रचना व हरजिंद्र कौर मौजूद रहीं।