भास्कर न्यूज | कैथल/ पूंडरी
अग्रवाल समुदाय के लोगों की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता प्रधान डाॅ. सुभाष बंसल ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 मई कैथल में मनाए जा रहे शहीद मुनीष मित्तल स्मारक द्वार उदघाटन समारोह सफल बनाने बारे में था।
निमंत्रण देने आए प्रधान सुरेश गर्ग नौच ने बताया कि महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि उद्योग वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल जबकि प्रीतिपाल जिंदल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। प्रधान सुभाष बंसल ने सुरेश गर्ग को आश्वस्त किया कि पूंडरी से सैकड़ों लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने युवाओं कार्यक्रम सफल बनाने करने बारे ड्यूटियां भी सौंपी। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान व अग्रवाल युवा सभा चेयरमैन विनोद बंसल फतेहपुर, हुड्डा एसोसिएशन प्रधान संदीप गर्ग, पवन गोयल, अशोक अग्रवाल, श्रवण सिंगला, अंकित, रविंद्र गर्ग हजवाना, राजेंद्र गर्ग, सन्नी गर्ग पंच, अक्षय अग्रवाल, निखिल सिंगला, केशव गोयल, अशोक बंसल, मनीष गुप्ता, बंटी मित्तल, रवि गर्ग व अशोक मंगल भी मौजूद रहे।
पूंडरी | बैठक में भाग लेते सुरेश गर्ग एवं अग्रवाल समुदाय के लोग।