पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल भरो आंदोलन के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश

जेल भरो आंदोलन के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि 29 मई को कैथल में इनेलो-बसपा द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। अरोड़ा इनेलो के वरिष्ठ नेता शशिभूषण वालिया के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। अरोड़ा ने कहा कि 19 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल मामले को लेकर हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया था। इनेलो ने मुख्यमंत्री से मिलकर कहा था कि वे प्रधानमंत्री से मिलकर हरियाणा का पक्ष रखें। मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, सतपाल टाया, हलका प्रधान ओमप्रकाश कैरा, लीलाराम म्यौली, जोगीराम पूंडरी, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, इंद्र पाई, ईश्वर मैहला, रणदीप कौल, शशिभूषण वालिया, जिला परिषद सदस्य सुरजीत मौजूद थे।

पूंडरी | कार्यकर्ताआें के साथ इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा।

खबरें और भी हैं...