कैथल | गांव कठवाड़ में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 5.20 लाख से बनी चारदीवारी का भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व जिला परिषद के उप-चेयरमैन ने उद्घाटन किया। कठवाड़ गांव की नवनिर्मित दादू पट्टी चौपाल की चारदीवारी को बनाने में लगभग 5.20 लाख खर्च हुए हैं। मौके पर जिला परिषद वाइस चेयरमैन ने चौपाल का काम पूरा करवाने के लिए 2.50 लाख देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि हर गांव मे विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार ने अनेकों योजनाएं चला रखी हैं। जिनका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। इस मौके पर राजपाल तंवर, कृष्ण ढुल, सुरेश क्योंडक, पूर्व सरपंच जयसिंह, पूर्व सरपंच अनंत राम, प्यारे लाल, रामनाथ, नवाजा गोरसी, विकास, सत्तू, गरीबू, बलबीर मौजूद रहे।
कैथल | चौपाल की चारदीवारी का उद् घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व जिला परिषद उप चेयरमैन मुनीष कठवाड़।