पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसो. बोली शिनाख्त के बदले पैसे लेने वाले नंबरदार का करेंगे बहिष्कार

एसो. बोली- शिनाख्त के बदले पैसे लेने वाले नंबरदार का करेंगे बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक कैथल में हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित कैथल जिले के नंबरदारों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन ने इस दौरान कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए।

एसोसिएशन ने इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है कि हरियाणा सरकार द्वारा पत्र क्रमांक 3799, 9 मई 2018 को नंबरदारों की आयु निर्धारण संबंधी सरकार द्वारा जारी किया है उसे तुरंत वापस किया जाए। इससे नंबरदार एसोसिएशन में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा नंंबरदारी के पद के साथ-साथ नंबरदारों को जिम्मेवारियों को संजीदगी से निर्वहन करना चाहिए। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर नंबरदारी का पद योग्यताएं पूरी करने पर नंबरदार के लड़के को देने बावत प्रस्ताव पास किया। एक अन्य प्रस्ताव में सरकारी कर्मी की तरह नंबरदारों का चिकित्सा का खर्चा वहन करना है। वहीं तहसील स्तर पर सभी नंबरदारों को बैठक आदि के लिए कमरा उपलब्ध करवाया जाए। एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर नंबरदारों का मानदेय न बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त की। शनंबरदार एसोसिएशन में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पास किया कि कोई भी नंबरदार शिनाख्त की एवज में किसी प्रकार का नजराना वसूल नहीं करेगा। अगर कोई नंबरदार शिनाख्त की एवज में पैसे का लेन देन करता पाया गया तो एसोसिएशन उसका न केवल सामाजिक बहिष्कार करेगी बल्कि उसकी प्राथमिकी भी दर्ज करवाएगी। मौके पर जिला प्रधान रामकुमार शिमला, राधेश्याम भट्ट, जीवन नैन, धर्मवीर, ज्ञानचंद, सुरजीत मराठा, संजीव सैनी, अंग्रेज सिंह, नफे सिंह साकरा, सतपाल महदूर, जसवंत बंदराना, रामपाल लाकडा, संजीव छौत मौजूद थे।

कैथल |प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे नंबरदार एसोसिएशन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...