पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनेलो बसपा का जेल भरो आंदोलन 29 मई को होगा

इनेलो-बसपा का जेल भरो आंदोलन 29 मई को होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
29 मई को एसवाईएल व दादूपुर नलवी नहर को लेकर कैथल में आयोजित होने वाला इनेलो-बसपा गठबंधन का जेल भरो आंदोलन भाजपा सरकार की जड़े हिलाने का काम करेगा।

यह बात इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कैथल जिले के दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद गांव काकौत में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आने के बावजूद भी भाजपा ने एसवाईएल नहर का निर्माण नहीं करवाया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश का प्रजातंत्र खतरे में पड़ गया है और भाजपा व कांग्रेस रीजनल पार्टियों को खत्म करना चाहती है। लोकतंत्र खतरे में देखकर देश की रीजनल पार्टियां एकजुट हो रही है और बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में देश में तीसरे मोर्चा का गठन किया जाएगा। मौके पर ओम प्रकाश, पूर्व पंच बलवान कैत, बलबीर, बलदेव सिंह, राजेंद्र कैत व लाभ सिंह सहित अन्य वर्कर उपस्थित रहे।

जेल भरो आंदोलन को लेकर बात करते अशोक अरोड़ा व रामपाल माजरा।

खबरें और भी हैं...