पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकियू पदाधिकारी आज डीसी से करेंगे मुलाकात

भाकियू पदाधिकारी आज डीसी से करेंगे मुलाकात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डंपिंग ग्राउंड हटाने का लिखित आश्वासन न मिलने पर किसानों का धरना जारी।

भास्कर न्यूज | कैथल

भारतीय किसान यूनियन का खुराना रोड कचरा डंपिंग ग्राउंड के पास धरना जारी है। किसान डीसी से डंपिंग ग्राउंड को तीन माह में शिफ्ट करने का लिखित आश् वासन चाहते हैं, लेकिन डीसी ने आश्वासन के बाद भी ऐसा नहीं किया है। इससे किसानों में रोष है। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल, कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली ने कहा कि जिस प्रकार से डीसी ने हर्जाना राशि दिलाकर किसानों की पीड़ा को कम किया है, उसी प्रकार डंपिंग एरिया को शिफ्ट करने का आश्वासन भी दें। कहा कि सोमवार प्रदेशाध्यक्ष रतनमान की अध्यक्षता में उनका प्रतिनिधि मंडल डीसी से मिलेगा। उचित समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

मौके पर राम सिंह खुराना, दलीप कुमार, छोटू राम, प्यारे लाल, रामचंद्र, हुकम सिंह, अमृत, महेंद्र व बलवंत सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...