ठेकेदार की हत्या करने के इरादे से हमला करने वाले दो आरोपियों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चीका निवासी आरोपी कश्मीर उर्फ नूनिया पर नकली करंसी, मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास के 18 और कैलरम गांव निवासी आरोपी मनोज कुंडू पर पहले ही हत्या के प्रयास व मारपीट सहित पांच मामले दर्ज हैं।
सीआईए इंचार्ज सत्यवान जांगड़ा ने बताया कि दोनों आरोपी शनिवार शाम बाइक पर कहीं जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल व दो रौंद बरामद किए हैं। दोनों का अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 23 अप्रैल 2018 को ओमप्रकाश उर्फ बुधू व भीम ठेकेदार साथियों के साथ गाड़ी में चीका से पिहोवा जा रहे थे। गांव हरिगढ़ किंगन के निकट कश्मीर सिंह, मनोज कूंडू, काकू पंडित निवासी निवासी वजीर खेड़ा सहित 7-8 युवक गाड़ियों में और बुधू ठेकेदार पर फायर कर दिया। लेकिन गोली गाड़ी के शीशे पर लगी। इसके बाद आरोपियों ने गंडासियों से हमला कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।