पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेनेटरी इंस्पेक्टर ने डीसी को दी शिकायत ईओ ने हमले के दौरान गाड़ी में नहीं बैठाया

सेनेटरी इंस्पेक्टर ने डीसी को दी शिकायत-ईओ ने हमले के दौरान गाड़ी में नहीं बैठाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल। नप के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मोहन भारद्वाज ने कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह की शिकायत लिखित में डीसी को की है। भारद्वाज का आरोप है कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे जब हड़ताली कर्मियों ने सफाई कर रहे कर्मियों व उस पर हमला किया उन्होंने ईओ से अपनी गाड़ी में बैठाने की अपील की लेकिन उन्होंने मेरे बजाय उठान ठेकेदार को गाड़ी में बैठाया। उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। इतना ही नहीं जब पुलिस अम्बाला रोड पहुंची तो उसे भी पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया और कहा सीआईए में ले जाएंगे। बाद अन्य कर्मियों के कहने पर मुझे छोड़ा। उन्होंने डीसी से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि सुबह प्रशासन ने पुलिस बल की मौजदूगी में शहर की मुख्य सड़कों पर सफाई करवाई और कचरे का उठान किया। अंबाला रोड पर हड़ताली कर्मियों व सफाई कर्मियों के साथ भिड़ंत हो गई। उस समय मौके पर पुलिस नहीं थी। जिस कारण हड़ताली कर्मियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ हाथापाई की थी। मोहन भारद्वाज ने कहा कि मैंने डीसी को लिखित शिकायत दी है। उम्मीद है मामले की निष्पक्ष जांच होगी ऐसा न हुआ तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।

मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। विक्रम सिंह, ईओ, नगर परिषद कैथल

मामले की जांच करवाई जाएगी। पूरा मामला समझने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सुनीता वर्मा, डीसी, कैथल

खबरें और भी हैं...