कैथल | राजौंद थाना पुलिए ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने आरोप लगाया है। व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उसकी सात वर्षीय बेटे को गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ कुकर्म किया। एएसआई सुरेश चंद ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर संतोख माजरा गांव निवासी परवेज उर्फ प्याजी के खिलाफ कुकर्म करने, जान से मारने की धमकी व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।