कैथल | पंजाबी सेवा सदन में ललित मोहन नरूला को दो साल के लिए पंजाबी सेवा सदन का प्रधान नियुक्त किया गया है। संरक्षक नरेंद्र मिगलानी और उनके साथ दस लोगों की कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। पूर्व प्रधान प्रदर्शन परुथी व दर्शन लाल मनचंदा ने अपने कार्यकाल के लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पंजाबी सेवा सदन के महासचिव संदीप मालिक ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।