कैथल। राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम आने पर छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई दी गई। प्रिंसिपल लाभ सिंह लैलर ने बताया कि आर्ट्स संकाय में स्कूल के छात्र साहिल पुत्र कृष्ण ने 9.00 जीपीए लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिकल में रिंकू सैनी पुत्र राजेंद्र ने 9.20 जीपीए के साथ प्रथम स्थान तथा संकाय कॉमर्स में कोमल गोयल पुत्री पवन गोयल ने 9.00 जीपीए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल ने अच्छे परिणाम पर अभिभावकों, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।