दो गुटों में झगड़ा, चार घायल, क्रॉस केस में 10 के खिलाफ केस दर्ज
कैथल | सिरटा रोड पर दो गुटों में हुई मारपीट का दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों तरफ की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिरटा रोड गली नंबर तीन निवासी बतेरी ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे गली के ही कुछ लो उनके घर में घुस आए। उन्होंने उनको डंडों व गंडासी से पीटना शुरू कर दिया। हेड कांस्टेबल रामेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बतेरी की शिकायत पर सिरटा रोड निवासी मोहन लाल, काकू व नफा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।