पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, केस

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सिटी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहकाने का आरोप लगाया है। टोहाना जिला फतेहाबाद निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी कैथल आए हुए थी। जो कई दिनों से लापता हो गया। जब उन्होंने उसकी तलाश की तो सामने आया कि टोहाना का ही एक युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। एएसआई सतीश ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाबा बूटा बस्ती टोहाना निवासी बिंदर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...