पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा शिक्षा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में प्रदेश में नंबर 2 पर कैथल

हरियाणा शिक्षा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में प्रदेश में नंबर 2 पर कैथल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटेल नगर की मोनिका कॉमर्स संकाय में 484 अंक लेकर प्रदेश में टॉपर बनी। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा मोनिका ने घर में वही दोहराया जो स्कूल में पढ़ाया गया। कोई ट्यूशन नहीं ली। घर में झाड़ू-पोछे से लेकर खाना बनाने तक सभी कामों में मां का हाथ बंटाया। फिर भी पढ़ाई के लिए 14 घंटे का समय निकाला। मोनिका के 10वीं पास पिता संजीव आढ़ती की दुकान पर मुनीम हैं जबकि 8वीं पास मां ऊषा गृहिणी हैं।

मोनिका ने बताया कि 10वीं कक्षा में 83 फीसदी अंक हासिल किए थे। इसके बाद सीए बनने के लक्ष्य से कॉमर्स संकाय चुना। पहले दिन से ही 14 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य बनाया। स्कूल में छह घंटे की पढ़ाई होती थी। स्कूल से आने के बाद 3 घंटे अकाउंट्स करती, फिर आधे घंटे हिंदी। शाम को अंग्रेजी, व्यवसायिक अध्ययन को डेढ़ घंटे पढ़ती थी। सुबह के समय तीन घंटे मैथ विषय पर लगाती।

प्रदेश में टॉपर मोनिका : 484/500- 94.6%

कॉमर्स संकाय

शिक्षक नहीं थे तो मेडिकल छोड़ आर्ट्स लिया, अब टॉप थ्री मेंः 6 हजार की आबादी के गांव सोंगल की अनु ने 485 अंक लेकर ऑटर्स संकाय में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंगल की इस छात्रा के 10वीं में 88.8 फीसदी अंक थे। 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय लिया लेकिन 15 दिनों के बाद स्कूल से मेडिकल विषयों के स्टाफ का तबादला हो गया। मजबूरन ऑटर्स के विषयों को चुना। आईएएस बनाने के सपने से पढ़ाई की जा रही है। नाटक मंचन में हिस्सा लेना और स्पीच देना पसंद करती है। घर में पिता रामफल ने ही 12वीं तक पढ़ाई की है। खेती-बाड़ी करते हैं। मां सुदेश सातवीं तक पढ़ पाईं थी।

घर के सारे कामों में हाथ बंटाकर भी पढ़ाई के लिए निकाले 14 घंटे, बिना ट्यूशन कॉमर्स की स्टेट टॉपर बनी मोनिका

जाखौली कन्या स्कूल

सीए की तैयारी

स्कोर बोर्ड

मैथ 91

हिंदी 96

अंग्रेजी 98

अकाउंट 99

व्यवसायिक अध्यन 100

आर्ट में प्रदेश में तीसरा स्थान मिलने की जानकारी जब अनू को मिली तो वह उछल पड़ी। पिता रामफल व माता सुदेश ने उसे आशीर्वाद दिया।

स्कोर बोर्ड

हिंदी 96

अंग्रेजी 97

पॉल साइंस 99

संस्कृत 97

इकॉनोमिक्स 97

अनु बोली:आईएएस बनना उसका सपना, स्पीच देना पसंद

वर्ष 2016 में 8वां तो 2017 में 10वें नंबर पर रहा था कैथल जिला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। कैथल का परिणाम 70.40 फीसदी के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस बार पिछले परिणाम 67.04 फीसदी 10वें नंबर से 3.19 फीसदी के बढ़ोतरी के साथ नौ स्थानों की उछाल लेते हुए दूसरे पर पहुंच गए। 10831 बच्चे अपीयर हुए, सभी परीक्षा में बैठे। 7625 परीक्षा में पास हुए। जिले में सरकारी 107 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, तीन आरोही स्कूल हैं और 58 प्राइवेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। जिले के सरकारी स्कूल की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर स्थान हासिल किया। कॉमर्स साइड में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मोनिका प्रदेश में प्रथम और ऑटर्स साइड में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोंगल की अनू प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही। अनू के पिता किसान हैं।

वर्ष परिणाम प्रदेश में स्थान

2018 70.23 दूसरा

2017 67.04 10वां

2016 63.99 8वां

खबरें और भी हैं...