पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नप चेयरमैन चुनाव के लिए डीसी ने एडीसी को सौंपी कमान, बेदी ने ली भाजपा पार्षदों की बैठक

नप चेयरमैन चुनाव के लिए डीसी ने एडीसी को सौंपी कमान, बेदी ने ली भाजपा पार्षदों की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट के जल्द से जल्द नगर परिषद चेयरमैन चुनाव करवाने के आदेशों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार देर शाम डीसी सुनीता वर्मा ने एडीसी पार्थ गुप्ता को चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया है। अब चुनाव की पूरी प्रक्रिया एडीसी के देखरेख में होगी। दूसरी ओर राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पार्षदों की गुपचुप मीटिंग ली। भाजपा का दावा है कि उनके पास 21 पार्षदों का समर्थन है, हालांकि मीटिंग में 17 पार्षद ही पहुंचे। गुरुवार को राव सुरेंद्र सिंह ने भी पार्षदों के साथ बैठक की थी, तब 16 पार्षद पहुंचे थे। अब बेदी ने पार्षदों से बातचीत की। फिलहाल किसी भी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा खेमे से ही चार पार्षद चेयरमैन बनने का दावा कर रहे हैं। दो पार्षदों ने अपनी सेटिंग कुछ पार्षदों के साथ बैठाई हुई हैं। जिस कारण 21 पार्षदों में छह से सात पार्षद दो नामों को अधिक महत्व देते हैं। बैठक में पार्षद विनोद सोनी, गोबिंद सैनी, कुलदीप सैनी, दीपक शर्मा, गौरव ढुल, प्रवीण शर्मा, नरेश मित्तल, महेंद्र थरेजा, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण सैनी, प्रवीण सिंगला, वरुण मित्तल, काका सचदेवा, सतप्रकाश अग्रवाल समेत 17 पार्षद उपस्थित रहे। पार्षद निशा गर्ग, नरेश नायक, संतोष भोला व सीमा कश्यप बैठक में नहीं पहुंचीं।

17 अगस्त को भाजपा समर्थित यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद से कांग्रेसी पार्षद उप प्रधान डॉ. पवन थरेजा कार्यकारी प्रधान के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्षद गौरव ढुल ने हाईकोर्ट में याचिका लगा जल्द चुनाव कराने का आग्रह किया था। ढुल का कहना है कि अगर सोमवार तक प्रशासन ने चुनाव का फैसला नहीं लिया तो हाईकोर्ट में दोबारा याचिका लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...