गलत जानकारी देकर बैंक से लिया लोन, केस दर्ज
फर्जी तरीके से बैंक से लोन लेने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने गांव सौंगल के रहने वाले राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विजया बैंक कैथल के मैनेजर पालाराम का आरोप है कि राजकुमार ने 20 कनाल जमीन पर एक लाख 75 हजार रुपए का लोन लिया था। लोन लेते समय आरोपी ने बैंक में जमीन गिरवी रखी थी और कहा था कि उसे किसी अन्य बैंक के रुपए नहीं चुकाने। बाद में पता चला कि राजकुमार ने दूसरे बैंक से भी लोन लिया है। सिटी थाना से एएसआई भागीरथ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।