शहर की एक कॉलोनी से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई। घर से 1.55 लाख रुपए की नकदी व 20 हजार कीमत सोने के गहने पर गायब हैं। यह पैसा घर बनाने को रखा था। मां ने गांव रामगढ़ पांडवा के कर्णदीप व उसके जीजा के खिलाफ बहका कर अपहरण का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि 7 माह पहले गांव रामगढ़ पांडवा का रमनदीप व संदीप भी बेटी को बहका कर ले गए थे। जो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। महिला ने बताया कि वे शहर की एक कॉलोनी में मकान बना रहे हैं कुछ समय के लिए दूसरे मकान में रहते हैं। गुरुवार शाम परिवार के सदस्य निर्माणाधीन मकान में गए थे वापस लौटे तो नाबालिग लापता मिली। परिजनों ने कर्णदीप पर अपहरण का शक किया है। आरोपी के जीजा कुरुक्षेत्र के गांव गदारोड के निवासी विक्रम ने साथ दिया।