डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आगामी 8 जून को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आगामी 8 जून को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
बैठक में रखी जाने वाली नई व पुरानी शिकायतों की सुनवाई समिति के चेयरमैन एवं स्वास्थ्य मंत्री करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।