पटियाला-खनौरी मार्ग पर महर्षि वाल्मीकि कम्यूनिटी सेंटर के नजदीक डीटीपी विभाग ने अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी में जेसीबी से प्लाटों की नींव, बाउंड्री वाल व बनाए जा रहे घरों को तोड़ दिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तहसीलदार रविंद्र मलिक ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
पूरी कार्रवाई के दौरान डीटीपी सतीश पुनिया अपने स्टाफ के साथ रहे। डीटीपी सतीश पुनिया ने बताया कि वकील नामक व्यक्ति ने वक्फ बोर्ड से करीब पांच एकड़ जमीन को लीज पर लेकर यहां कॉलोनी काट दी। कॉलोनी काटने समय वकील ने डीटीपी विभाग से किसी प्रकार की परमिशन नहीं ली, जिस कारण विभाग ने सभी को पहले दो बार नोटिस दिए लेकिन किसी ने भी परमिशन नहीं ली जिस कारण आज उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि जेसीबी से विभाग ने 23 प्लाटों की नींव, तीन बाउंड्री व एक निर्माणाधीन मकान को गिरा दिया और सभी को चेताया गया है कि वे बिना परमिशन वाली जगहों पर मकानों का निर्माण न करें। इसके अलावा इसी जगह पर एक मकान को फिलहाल गिराया नहीं गया है। यहां परिवार रह रहा था। उसे भी नोटिस दिया गया है। पुनिया ने बताया कि विभाग अब हर रोज ऐसा अभियान चलाएगा, जिसमें अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस मामले में सहयोग करने की अपील की है।
पटियाला-खनौरी मार्ग पर बिना परमिशन वक्फ बोर्ड की जमीन पर काटी दी थी कॉलोनी
अवैध रुप से बनाई गई प्लाॅट की नींव बाउंड्री वाल को गिराते जेसीबी पर तैनात कर्मचारी।