पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

किसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुराना रोड कचरा डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी है। 23 अप्रैल से चल रहा धरना किसानों ने हर्जाना मिलने के बाद भी समाप्त नहीं किया है। किसानों का कहना है कि प्रशासन अपनी बात से पीछे हट रहा है। हर्जाना मिल चुका है, लेकिन डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने का मामला लिखित में नहीं दिया गया है, जिससे किसानों में प्रशासन के प्रति रोष है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल, जिला प्रधान राम सिंह खुराना, जिले सिंह, अमृत, छोटू राम, गोल्डी, अशोक व गुरदीप ने बताया कि अब वे दिन व रात का ठिकरी पहरा देंगे। बता दे किसान लगातार अपनी मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

कैथल| खुराना रोड पर मांगों को लेकर धरनारत किसान नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...