पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना प्रस्ताव के पंचायत खाते से निकाली ग्रांट जसवंती के सरपंच पर 44 लाख गबन का आरोप

बिना प्रस्ताव के पंचायत खाते से निकाली ग्रांट जसवंती के सरपंच पर 44 लाख गबन का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल| बिना प्रस्ताव डाले पंचायत के खातों से रुपए निकलवाने के आरोप में जसवंती के सरपंच चरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि रुपए निकलवाने के लिए सरपंच ने पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर भर कर दिया। बीडीपीओ के आरोप के अनुसार सरपंच ने 44 लाख 59 हजार रुपए का गबन किया है। ग्राम सचिव सुरेश ने 19 मार्च को विभाग को सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा था। इसके बाद विभागीय जांच के बाद पुलिस कार्रवाई हुई। पुलिस में दर्ज बीडीपीओ की शिकायत के अनुसार सुरेश कुमार गांव जसवंती के पंचायत सचिव हैं। जसवंती के सरपंच चरण सिंह ने ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर पंचायत फंड, पीआरआई स्कीम व केंद्रीय खाता से रुपए निकलवाए। आरोपी ने एक्सिस बैंक में पंचायत फंड खाता से सात लाख दो हजार 810 रुपए, पीआरआई स्कीम के तहत पीएनबी खाते से 11 लाख 71 हजार 270 रुपए व पीएनबी बैंक में केंद्रीय खाता से 21 लाख 43 हजार 901 रुपए निकलवा लिए। एसआरडीएफ स्कीम के तहत एक्सिस बैंक के खाता से भी 4 लाख 41 हजार 652 रुपए निकलवाए। इस प्रकार आरोपी ने 44 लाख 59 हजार 633 रुपए का गबन किया था। जांच एसआई साहब सिंह को सौंप दी है। केस दर्ज होने के बाद से सरपंच का मोबाइल भी बंद है।

खबरें और भी हैं...