कैथल। गांव क्योड़क के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि 10 मई को वह किसी काम से अम्बाला रोड स्थित बाइक की एजेंसी में आया था। एजेंसी के सामने बाइक खड़ी करके वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक चोरी हुई मिली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुरेंद्र को सौंप दी है।