कैथल | जवाहर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता देवीराम कसान की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। मौके पर कांग्रेसियों ने कर्नाटक में हुए चुनावी एपिसोड को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी व अमित शाह का पुतला जलाकर रोष जताया। कांग्रेसी नेता एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधान देवीराम शर्मा ने कहा कि एमएलए की खरीद फरोख्त कर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। मौके पर उद्योग मंडल हरियाणा के प्रधान सौरभ चौधरी, विमल कुमार, मनुदेव प्रधान जिला कामगार कांग्रेस, अतर मलिक प्रधान एससी सैल, दिनेश देवबन, रामकिशन, रामपाल, जेपी बालू, रमेश, वीरेंद्र जाजनपुर, कर्णा मुंदड़ी, ऋषि गुर्जर, सुरेश सिंहमार आदि मौजूद रहे।