पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीसी ने लिखे पत्र, 19 के अभिभावक शिक्षक मिलन महोत्सव में हों शामिल

एडीसी ने लिखे पत्र, 19 के अभिभावक-शिक्षक मिलन महोत्सव में हों शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसी एवं समग्र शिक्षा अभियान के चेयरमैन पार्थ गुप्ता ने अभिभावकों को लिखे पत्र में उनसे अपील की है कि वे सर्व शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को सभी सरकारी विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे अभिभावक शिक्षक मिलन महोत्सव में शामिल हों। एडीसी खुद कई स्कूलों में जाएंगे।

एडीसी सौंगरी गुलियाणा के सरकारी स्कूल से शुरुआत करेंगे। महोत्सव का मकसद अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा मिलकर बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए माहौल तैयार करना है।

अभिभावकों को लिखे पत्र में अभिभावकों को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करवाया गया है। पत्र के अनुसार बच्चे कच्चे घड़े के समान हैं।

उनकी परिस्थितियां और अनुभव उनको साकार रूप देते हैं। अपने आस-पास की घटनाओं और लोगों से काफी कुछ सीखते हैं। अभिभावकों का प्रयास होना चाहिए कि बच्चों के लिए एक आदर्श बनकर उनका मार्ग दर्शन करें।

खबरें और भी हैं...