कैथल| थाना राजौंद पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व के शराब तस्करी मामले में भूमिगत चल रहे भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राजौंद थाना एसएचओ इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल करनैल सिंह की टीम ने गांव मंडवाल के रहने वाले आरोपी धर्मबीर उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है।