कैथल | शादी का झांसा देकर युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। डोगरा गेट के पास सरकारी क्वार्टरों में रहने वाली महिला का आरोप है कि 17 मई को सुबह आठ बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उन्हें अपनी बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चला। जिस के बाद पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि किसी ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। एएसआई चंद्रप्रकाश ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।