राजौंद| हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (सब ऑफिसेज) जिला कैथल (हेमसा) की खंड राजौंद की नई कार्यकारिणी का चुनाव बीईओ राजौंद कार्यालय में किया गया। चुनाव की अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र ढुल ने की। चुनाव में खंड राजौंद के सभी विद्यालयों के लिपिक ने हिस्सा लिया। इसमें दलबीर सिंह को खंड प्रधान, जयदेव शर्मा को सचिव, विवेक राणा को कोषाध्यक्ष, बीरभान को प्रेस सचिव, सावित्री देवी को संगठन सचिव चुना गया। कार्यक्रम में महाबीर सिंह, अनिल कुश, दुष्यंत सिंह, विरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, हरेंद्र सिंह, किताब सिंह व राजेश कुमार ने हिस्सा लिया।