पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरेलू कलह के चलते विधवा भाभी की हत्या के आरोपी जेठ को भेजा जेल

घरेलू कलह के चलते विधवा भाभी की हत्या के आरोपी जेठ को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधवा भाभी की हत्या करने के मामले में ढांड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से गला घोंटकर हत्या करने में प्रयोग की गई चुन्नी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार जेठ ने घरेलू कलह के चलते भाभी की हत्या की थी। पूछताछ करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ढांड थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि सीवन निवासी रतना राम के बयान पर गांव सांकरा के रहने वाले मेवा सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। रतना का आरोप था कि उसकी बेटी पिंकी की शादी दिसंबर 2002 में गांव सांकरा के रहने वाले राजेश के साथ हुई थी। पांच महीने पहले सड़क दुर्घटना में राजेश की मौत हो गई और मृतक का बड़ा भाई मेवा सिंह घर का लेनदेन कर रहा था। जिसने 14 मई की दोपहर पिंकी के परिजनों को सूचना दी कि जहरीला पदार्थ खाने से पिंकी की मौत हो गई। रतना राम ने अपनी बेटी का शव देखा तो उसके गले पर निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विधवा का गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतका के जेठ गांव सांकरा के रहने वाले मेवा सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कबूल किया कि घरेलू कलह के चलते उसने चुन्नी से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...