फेसबुक पर डाली भड़काऊ पोस्ट, केस दर्ज
कैथल | दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने के आरोप में सीवन थाना पुलिस ने गांव सौंथा के युवक बलविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत गांव सौंथा के ही रहने वाले पुरुषोत्मक शर्मा ने दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछड़ा वर्ग से बलविंद्र सिंह ने पांच अप्रैल को फेसबुक पर आरक्षण को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। आरोपी द्वारा डाली गई पोस्ट ऐसी है कि दो समुदायों के बीच विवाद पैदा हो सकता है। सीवन थाना से सब इंस्पेक्टर केहर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।