पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव शिक्षा निकेतन स्कूल के 37 विद्यार्थी मेरिट में

शिव शिक्षा निकेतन स्कूल के 37 विद्यार्थी मेरिट में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिव शिक्षा निकेतन स्कूल सांघन के 12वीं के परीक्षा परिणाम में 37 छात्रों ने मेरिट हासिल की। प्रधानाचार्या शीला नैन ने बताया कि कला संकाय में 467 अंक लेकर पूजा प्रथम, 462 अंकों के साथ मनप्रीत कौर द्वितीय तथा 452 अंकों के साथ कुसुम ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस संकाय में 448 अंकों के साथ अंजू प्रथम, 439 अंक लेकर प्रवीण व अजय द्वितीय तथा 434 अंकों के साथ विशाल तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में 459 अंकों के साथ पूजा प्रथम, 448 अंक लेकर बिट्टू द्वितीय तथा 443 अंकों के साथ वंदना तीसरे स्थान पर रही।

ऑक्सफोर्ड स्कूल का रिजल्ट शानदार

ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मैनेजिंग डायरेक्टर जगजीत माजरा ने बताया कि 12वीं कक्षा के 50 प्रतिशत छात्रों ने मेरिट, 30 प्रतिशत ने हाई प्रथम श्रेणी व 20 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी में स्थान हासिल किया। मौके पर स्कूल स्टाफ अंजू, सुनीता चाहर, अन्नू, सोनिया, अमनदीप, रेखा, निशा, नीलम, शशी, सुषमा, मीनाक्षी, नवीन चहल उपस्थित रहे।

शिव शिक्षा निकेतन स्कूल सांघन की छात्रा पूजा

ऑक्सफोर्ड स्कूल की प्रिया

खबरें और भी हैं...