हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार देर शाम 12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया। शनिवार को सुबह से ही बच्चों को बधाइयों को सिलसिला शुरू हो गया। स्कूलों में भी मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।
राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति विद्यालय क्योड़क के 10 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। विद्यालय प्राचार्य संदीप सिंह ने जानकारी दी कि स्कूल के 135 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वाणिज्य संकाय में 13, कला संकाय में 33, मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय में 24 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रामचंद्र, विजय चावला, प्रद्युम्न भल्ला, सुमन मलिक, वंदना, किरनदीप, दीक्षा, पिंकी, रामेश्वर, ज्योति व अनिता मौजूद रहे।
बरोट-बंदराना स्कूल के 31 विद्यार्थी मेरिट में, 46 प्रथम श्रेणी से पास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट-बंदराना का परिणाम 84.16 फीसदी रहा। स्कूल के 101 विद्यार्थियों में से 85 पास हुए। प्रधानाचार्य सुरेश गुलशन ने बताया कि वाणिज्य संकाय में नेहा ने 500 में से 462, नॉन मेडिकल संकाय में दिनेश शर्मा ने 453, कला संकाय में पिंकी ने 425 अंक प्राप्त किए। 31 छात्रों ने मेरिट व 46 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की।
सफलता की खुशी
कैथल | 12वी के परीक्षा परिणाम में एसएस बाल सदन स्कूल के 80 फीसदी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। विद्यालय चेयरमैन रविभूषण गर्ग ने बताया कि 32 विद्यार्थियों में 6 छात्रों ने मेरिट, 21 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 5 छात्रों ने दूसरी श्रेणी में परीक्षा पास की। इस मौके पर राजरानी गर्ग, हिमांशु गर्ग, ओमनाथ, सपना सिंगला व तृप्ता शर्मा मौजूद रहीं।
अव्वल आने वाले स्टूडेंट्स अपने स्कूल पहुंचे तो एक-दूसरे को गले लगाकर, सेल्फी लेकर, जंप कर व विजयी चिन्ह बनाकर खुशी जाहिर की।