जींद रात 11 व चंडीगढ़ के लिए डेढ़ बजे तक मिलेगी बस
नए ड्राइवर मिलने के बाद कैथल रोडवेज ने ऐसे 19 मार्ग चिह्नित किए हैं। जिन पर रात्रि 10 बजे तक बसों का टाइम फिक्स किया है जो कैथल बस स्टैंड से चलेंगी। हरियाणा रोडवेज की ओर से एक दूसरे जिले में नाइट सर्विस बढ़ाने का लेटर जारी किया गया है।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को हिदायतें जारी की हैं कि रात्रि बस सर्विस में बसें मिस हुई तो कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। रोडवेज के पास शिकायतें पहुंच रही हैं कि देर शाम 8 बजे से 8:30 बजे के टाइम में ही एक बस मिस कर देते हैं। सवारियां झगड़ा कर अंतिम टाइम की बसें चलवाते हैं। सवारियों को सलाह दी है कि यदि किसी को अंतिम टाइम की बस सर्विस न मिले तो वह रोडवेज जीएम रामकुमार और सीएम विंडो पर शिकायत करें।
जीएम कैथल रामकुमार ने बताया कि मंगलवार से रात 10 बसे तक 19 रूट बनाए हैं। इनमें पांच टाइम नए जोड़े हैं। यात्रियों द्वारा इन रूटों पर बार-2 बस चलाने की मांग की जा रही थी। जो अब कैथल डिपो द्वारा शुरू की गई है। इसमें कैथल-जींद, कैथल-चंडीगढ़, कैथल-कुरुक्षेत्र, कैथल-दिल्ली रुट शामिल हैं।
रात्रि सुविधा
नए ड्राइवर मिलने के बाद कैथल रोडवेज ने 19 मार्गांे के लिए लगाई बसें
दिन में ही पूरे कर लेते चक्कर : यात्रियों का कहना है कि रोडवेज की इस लिस्ट में कई ऐसी बसें हैं जो पहले से उन टाइमों पर दौड़ रही हैं। परेशानी यह है कि ड्राइवर-कंडक्टर दिन में ही बसों के चक्कर पूरे कर शाम को सर्विस बंद कर देते हैं। इससे सवारियों को बसें नहीं मिलती और अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते।
45 नए ड्राइवर मिले, डिपो में 129 बसें : रोडवेज कैथल बस स्टैंड से जींद, कुरुक्षेत्र, दिल्ली व चंडीगढ़ मार्ग पर रात्रि 10 बजे बस चला रहा है। रोडवेज के पास 129 बसें हैं। इन बसों के संचालन से सवारियों को बेहतर सफर मिल सकता है। 45 नए ड्राइवर आने से भी रोडवेज की सर्विस बेहतर चल सकती है।
रात को इन रूटों पर चलेगी बसें
रूट समय
कैथल से दिल्ली 18:40 बजे
कैथल से करनाल 19:15 बजे
कैथल से कुरुक्षेत्र 19:40
कैथल से कुरुक्षेत्र 20 बजे
कैथल से दिल्ली 20 बजे
बीकानेर से चंडीगढ़ 20:20 बजे
कैथल से कुरुक्षेत्र 20:30 बजे
कैथल से जींद 20:50 बजे
कैथल से जींद 21 बजे
हिसार से चंडीगढ़ 21 बजे
चंडीगढ़ से भिवानी 21:15 बजे
सरदार शहर से चंडीगढ़ 21:20 बजे
कैथल से करनाल 21:30 बजे
कैथल से जींद 22 बजे
कैथल से चंडीगढ़ 22 बजे