पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पब्लिक हेल्थ एसडीओ को सस्पेंड करने के विज के आदेश पर हाईकोर्ट का स्टे, बीरेन्द्र भी एसडीओ के समर्थन में

पब्लिक हेल्थ एसडीओ को सस्पेंड करने के विज के आदेश पर हाईकोर्ट का स्टे, बीरेन्द्र भी एसडीओ के समर्थन में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीवांस कमेटी की बैठक में पब्लिक हेल्थ के जिस एसडीओ वेदपाल श्योकंद को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए थे, उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी जिस पर स्टे मिल गया। वहीं वहीं श्योकंद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से भी दिल्ली में मिले।

एसडीओ बीरेंद्र के पैतृक गांव डूमरखां के ही रहने वाले हैं। विज ने एक माह पुरानी शिकायत पर एसडीओ का पक्ष सुने बगैर ही फैसला सुना दिया था। हालांकि मंत्री के उस फैसले पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। न तो एसडीओ का निलंबन आदेश आया और न ही एफआईआर दर्ज हुई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन व कई कर्मचारी संगठन दो दिन से एसडीओ के समर्थन में लघु सचिवालय पर धरना दे रहे हैं। रविवार को एसडीओ दिल्ली में बीरेंद्र सिंह से मिले और मामले से अवगत कराया। एसडीओ के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे सच्चाई के साथ देंगे और इस मामले में 16 मई को सीएम से बात करेंगे। यह मामला इसलिए दिलचस्प हो गया है चूंकि एसडीओ ने अपने निलंबन के पीछे गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर की भूमिका बताई थी। 8 मई को एसडीओ के साथ उनके ही दफ्तर में मारपीट हो गई थी। इससे आधा घंटा पहले एसडीओ की बाजीगर के भतीजे एवं नपा सचिव अशोक कुमार के साथ फोन पर तू-तड़ाक हुई थी। एसडीओ ने बातचीत का अॉडियो और हमले का अॉडियो पुलिस को सौंपा, जिसके बाद नपा सचिव समेत 3 पर केस हो गया

दो दिन की छुट्टी पर चल रहे हैं एसडीओ : ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग शुक्रवार को हुई थी। उसके बाद शनिवार व रविवार को छुट्टी रही। एसडीओ सोमवार व मंगलवार को छुट्टी पर रहे।

यह थे आदेश : ककहेड़ी निवासी ठेकेदार दिग्विजय सिंह ने 17 अप्रैल को शिकायत दी थी कि उन्हें तीन टेंडर अलॉट हुए थे। वर्क अॉर्डर के बदले एसडीओ 20 फीसदी हिस्सा मांग रहे थे। ग्रीवांस मीटिंग में बैठक में मामले की सुनवाई शुरू होते ही मंत्री विज ने पास ही बैठी एसपी को कहा कि इनका बयान नोट कर लो रिश्वत मांगने का पर्चा दर्ज करो। एसडीओ अपना पक्ष रखने लगे तो विज ने सुनवाई से मना कर दिया था। उन्होंने शाम तक पर्चा दर्ज कर अरेस्ट करने के आदेश दे दिए थे।

अभी तक मेरे पास कोई ऑर्डर नहीं आए हैं। एसडीओ एक्सईएन से दो दिन की छुट्टी लेकर गए हुए हैं। मामले में अभी तक उनके पास कोई अलग जानकारी नहीं है। एके पाहवा, एसई, पब्लिक हेल्थ, कैथल

खबरें और भी हैं...