पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वुशू प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी की टीम प्रथम

वुशू प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी की टीम प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
17वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता मंगलवार को वुशू सेंटर दर्शन अकादमी प्रतापगेट में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के 14 विद्यालयों के 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वुशु संघ के प्रधान प्रयाग राज गोयल ने किया।

जिला वुशु संघ के सचिव दीपक कुमार लोट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम वुशू ट्रेंनिग सेंटर दर्शन अकादमी प्रतापगेट की टीम प्रथम रही। गुरुदेव पब्लिक स्कूल गुहला की टीम दूसरे व गुरुकुल पूंडरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को दर्शन अकादमी के प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा, आरएल गंभीर (प्रबंधक), चुन्नीलाल, सरकारी कोच रीता रानी, संघ के जिला सचिव दीपक कुमार लोट ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कोच राममेहर, बलदेव सिंह कांगथली, तनुज गुरुकुल पुंडरी, ज्ञानी चीका, जितेंद्र सिंह ढुल भाना, विक्रम कादयान चीका, कुमारी कुसुम सीवन, दीक्षा कैथल, योगेश राजौंद, रणदीप राजौंद, मोनू चंदाना, रजत कैथल, मीनू कैथल ने रेफरी की भूमिका निभाई।

कैथल | बुशू प्रतियोगिता में जीतकर लौटे खिलाड़ियों के साथ सदस्य

खबरें और भी हैं...