राष्ट्रीय कुश्ती में टैगोर स्कूल के 2 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
स्टूडेंट गेम एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 5 से 7 मई को देहरादून में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल के दसवीं कक्षा दीपांशु और विजय ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपने स्कूल व माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है।
अब दोनों विद्यार्थियों का चयन नेशनल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता नेपाल में की जाएगी। टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार शास्त्री ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में जहां विजय ने अंडर 14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया तो दीपांशु ने अंडर-17 में अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर स्कूल की प्रबंधिका श्रेया वत्ता व प्रधानाचार्य अरुणा क्वात्रा व अन्य स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।