पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल में दो कैदियों के पास से मिले तीन मोबाइल, केस दर्ज

जेल में दो कैदियों के पास से मिले तीन मोबाइल, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला जेल में विचाराधीन दो कैदियों से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। कैदियों ने पूछताछ में बताया कि साथियों ने उन्हें रबड़ की बॉल में डालकर दीवार के ऊपर से जेल में मोबाइल फेंके थे।

आरोपी मोबाइल के साथ किससे बातचीत करते थे जांच में जुट गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जेल उप अधीक्षक सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद विचाराधीन कैदी गुरजंट उर्फ जन्टा बैरक नंबर पांच की छत पर चढ़ा था। ड्यूटी दे रहे हेड वार्डर ने गुरजंट को देखा तो शक होने पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए।

शिकायत के अनुसार गुरजंट ने जेल प्रशासन को बताया कि उसने एक अन्य विचाराधीन कैदी गगनदीप ने ही एक अन्य मोबाइल से जेल के बाहर अपने साथी मनजीत को जेल के अंदर मोबाइल फेंकने के लिए कॉल की थी। जींद जिले के गांव अंबरसर का रहने वाला मनजीत अब पट्टी अफगान में रहता है। जिसने बॉल में डालकर मोबाइल जेल की छत पर फेंकी दिया। सच्चाई सामने आने पर जेल प्रशासन ने आरोपियों के पास से तीसरा मोबाइल भी बरामद कर लिया। बता दें कि बीते कुछ दिनों में जेल से कई बार मोबाइल बरामद हो चुके हैं।

कई बार फेंके जा चुके मोबाइल

जेल में बॉल के माध्यम से मोबाइल फेंकने का पहले भी कई बार खुलासा हो चुका है। कैदी जेल से ही एक दूसरे का मोबाइल लेकर बाहर साथियों के साथ संपर्क करते हैं। बाहर वाला आरोपी रबड़ की बॉल काटकर उसमें मोबाइल डालकर जेल के अंदर फेंक देता है। बॉल में होने के कारण मोबाइल टूटता नहीं। कई बार अखबारों में लपेटकर भी मोबाइल फेंके जाते हैं।

जेल उप अधीक्षक के शिकायत पर दोनों विचाराधीन कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वे जेल के अंदर बैठकर किससे बातचीत करते थे। जयबीर सिंह, एसएचओ सिटी थाना

खबरें और भी हैं...