एडीसी पार्थ गुप्ता आज पूंडरी में स्कूल मुखियाओं की बैठक लेंगे
कैथल| सक्षम हरियाणा के तहत 16 मई को बीआरसी कार्यालय हाबड़ी गेट पूंडरी में दोपहर बाद 3 बजे पूंडरी खंड के मिडल/हाई/ सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के मुखियाओं की एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में एडीसी पार्थ गुप्ता सभी स्कूलों के मुखियाओं को 19 मई को होने वाली अभिभावक शिक्षक महोत्सव के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। डिप्टी डीईओ शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि सभी स्कूलों के मुखियाओं को अभिभावक शिक्षक बैठक के दौरान स्कूली बच्चों को दी जाने वाली जानकारी के बारे में विचार-विमर्श होगा।