पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडस स्कूल को इंटरनेशनल एक्रेडेशन अवाॅर्ड

इंडस स्कूल को इंटरनेशनल एक्रेडेशन अवाॅर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | इंडस पब्लिक स्कूल कैथल को ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से इंटरनेशनल स्कूल एक्रेडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या तनु पुनिया ने कहा कि विद्यालय की ओर से लगभग एक वर्ष पूर्व ही अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियां शुरू की थीं। इसके अंतर्गत विदेशों में स्थित स्कूलों से परिचर्चा, पाठ्य विधियों व अन्य शैक्षिक तथा गैर शैक्षिक गतिविधियों पर विचार सांझे किए। विद्यालय के छात्रों ने नेपाल, इंग्लैंड, अमेरिका इत्यादि दूसरे देशों के छात्रों के साथ इंटरनेट के माध्यम से संबंध स्थापित करते हुए अपनी-अपनी सभ्यता- संस्कृति के साथ-साथ अन्य सामजिक व वैश्विक समस्याओं पर अपने विचार सांझे किए। विद्यालय के सभी छात्र, स्टॉफ सदस्य इस सफलता से अत्यंत उत्साहित व प्रफुल्लित हैं।

खबरें और भी हैं...