पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिवसीय कार्यशाला 6 से, कर्मचारी लेंगे प्रशिक्षण

दो दिवसीय कार्यशाला 6 से, कर्मचारी लेंगे प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल| हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के पंचकूला स्थित डिविजनल सेंटर द्वारा आगामी 6 एवं 7 जून को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि 2 दिवसीय कार्यशाला में अधिकारियों व कर्मचारियों को हरियाणा सिविल सेवा नियमों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार हेतु सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं, नई पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्यशाला में भाग लेने हेतू अपने-अपने कार्यालयों के दो अधिकारियों / कर्मचारियों की सिफारिश 28 मई तक ई-मेल के माध्यम से डीसी कार्यालय को भिजवाएं।

खबरें और भी हैं...