पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षद बोले संगठन नाम तय करे, हम सहमति देंगे

पार्षद बोले-संगठन नाम तय करे, हम सहमति देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस माह से खाली नगर परिषद चेयरमैन की कुर्सी पर अपने पार्षद को बैठाने और पार्षदों की राय जानने का बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने प्रयास किया। राव ने 16 पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुपचुप मीटिंग की। बताया जा रहा कि मीटिंग के आदेश सीएम हाउस से आए थे। राव ने बैठक में कहा कि या तो सभी पार्षद मिलकर एक नाम तय कर लें। नहीं तो संगठन एक नाम तय करेगा जिस पर सभी को सहमति होनी चाहिए। बैठक में पार्षदों ने इस बात पर सहमति दी है कि संगठन जिस नाम को तय करेगा सभी उस पर अपनी मोहर लगाएंगे। इसके अलावा बैठक में पार्षद गौरव ढुल द्वारा लगाई गई हाईकोर्ट में याचिका व सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया। बता दें कि बीजेपी अपने पास 21 पार्षदों के समर्थन का दावा करती है। आज पांच पार्षद मीटिंग में नहीं पहुंचे। बैठक में पार्षद विनोद सोनी, गोबिंद सैनी, कुलदीप सैनी, दीपक शर्मा, गौरव ढुल, प्रवीण शर्मा, नरेश मित्तल, महेंद्र थरेजा, आशा रानी, ज्योति सैनी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेश कश्यप, प्रवीण सिंगला, वरुण मित्तल, कृष्ण मित्तल, काका सचदेवा, सतप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। वार्ड नौ पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल ने कहा- वे मीटिंग में राव के बुलावे पर आए लेकिन बीजेपी के साथ नहीं हैं। बता दिया है। राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सामान्य बैठक थी।

5 पार्षद नहीं पहुंचे

नगर परिषद चेयरमैन को लेकर राव सुरेन्द्र ने ली पार्षदों की मीटिंग

पार्षदों से बात करते राव सुरेंद्र सिंह।

सोमवार को फिर जाऊंगा हाई कोर्ट : गौरव ढुल

मीटिंग में शामिल होने आए पार्षद गौरव ढुल ने बताया कि वे संडे तक डीसी के निर्णय का वेट करेंगे। हाईकोर्ट ने डीसी को नप चेयरमैन को लेकर जल्द फैसला लेने के आदेश दिए हुए हैं। इसके बावजूद चुनाव को लेकर कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। ढुल ने बताया कि मंडे को वे फिर हाईकोर्ट में नगर परिषद चेयरमैन के लिए डेट देने की अपील करेंगे ताकि शहर के बाधित काम सुचारू रुप से हो सकें।

खबरें और भी हैं...